CG PAT Counselling 2022 Dates (OUT): Check Registration & Seat Allotment Process इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों में संचालित बी.एस.सी. आनर्स कृषि, उद्यानिकी एवं कृषि वानिकी पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में दाखिले हेतु ऑनलाईन काऊंसिलिंग प्रक्रिया सोमवार 25 जुलाई से प्रारंभ होगी। बी.एस.सी. स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी काऊंसिलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए 25 जुलाई से 15 अगस्त 2022 तक विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.igkv.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। काऊंसिलिंग में शामिल होने के लिए दिशा-निर्देश एवं समय सारिणी विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर उपलब्ध है। काउंसिलिंग में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों को 25 जुलाई से 15 अगस्त (रात्रि 12ः00 बजे) के मध्य ऑनलाइन पंजीयन करना एंव दस्तावेज अपलोड करना होगा। 23 अगस्त, 2022 को पी.ए.टी.-2022 की प्रावीण्य सूची के आधार पर अभ्यर्थियो को सीट एवं महाविद्यालय का आबंटन किया जायेगा। अभ्यर्थियों को 24 से 27 अगस्त के मध्य दस्तावेज परीक्षण हेतु कृषि महाविद्यालय, रायपुर में उपस्थित होना होगा। आबंटित प्रोविजनल सीट को सुरक्षित करने हेतु अभ्यर्थियों को 24 से 28 अगस्त के मध्य ऑनलाइन फीस जमा करना अनिवार्य होगा।
सीट आबंटन के पश्चात यदि अभ्यर्थी किसी कारण से सीट सुरक्षित नहीं कर पाता है और आगामी चरण की काउंसिलिंग में भाग लेना चाहता है तो इस हेतु ऑनलाइन आवेदन 24 से 28 अगस्त के मध्य करना होगा। अभ्यर्थी यदि सीट सुरक्षित करने के पश्चात सीट को निरस्त करना चाहता है और आगे की किसी भी प्रक्रिया में भाग नहीं लेना चाहता है तो 24 से 28 अगस्त के मध्य सीट निरस्त करना होगा। ऑटो अपग्रेडेशन एवं वर्ग कन्वर्शन की सीटों का आबंटन 31 अगस्त से 1 सितम्बर के मध्य किया जायेगा। ऑटो अपग्रेडेशन एवं वर्ग कन्वर्शन के पश्चात आबंटित एवं रिक्त सीटों की जानकारी 4 सितम्बर, 2022 को उपलब्ध कराई जायेगी। द्वितीय चरण की काउंसिलिंग 09 से 20 सितम्बर, 2022 तक आयोजित की जायेगी तथा स्पॉट एवं कन्वर्शन की अंतिम चरण की काउंसिलिंग 23 से 26 सितम्बर 2022 को आयोजित की जायेगी। इच्छुक अभ्यर्थी काउंसिलिंग संबंधित दिशा-निर्देशों की अधिक जानकारी हेतु विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.igkv.ac.in का अवलोकन कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ प्री एग्रीकल्चर टेस्ट के आवेदन फॉर्म भरने में क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे और फीस कितनी लगेगी और फॉर्म कैसे भरना है इसकी जानकारी नीचे दिए गए पीडीएफ में आप देख सकते हैं
CG PAT 2022 COUNSELLING FEES :-
- General – 500
- OBC – 500
- ST – 300
- SC -300
CG PAT 2022 Counselling Schedule
Events | Dates |
---|---|
CG PAT 2022 exam date | 5th June 2022 |
Declaration of CG PAT 2022 results | July 2022 |
CG PAT Counselling 2022 Starting Date | 25th july 2022 |
CG PAT Counselling 2022 Last Date | 15th August 2022 |
छत्तीसगढ़ प्री एग्रीकल्चर टेस्ट के काउंसलिंग फॉर्म फिल अप करने के डायरेक्ट लिंक
GOVT COLLEGE FEES – समस्त शासकीय महाविद्यालय के स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पी-एच.डी. पाठयक्रमों के शैक्षणिक सत्र 2022-23 प्रथम वर्ष एवं पूर्व वर्षो में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिये शिक्षण शुल्क एवं अन्य शुल्क अधिसूचित करने के संबंध में।
PRIVATE COLLEGE FEES DETAILS – समस्त निजी महाविद्यालयों के स्नातक पाठयक्रमों के शैक्षणिक सत्र 2022-23 प्रथम वर्ष एवं पूर्व वर्षो में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिये शिक्षण शुल्क एवं अन्य शुल्क अधिसूचित करने के संबंध में।
CG PAT COLLEGE LIST 2022 | ||
---|---|---|
BTC College Of Agriculture and Research Centre, Bilaspur | College of Agriculture, Raipur, | SG College of Agriculture and Research Centre |
RMD College of Agriculture and Research Centre | SK College of Agriculture and Research Centre | College of Agriculture and Research Centre |
DKS College of Agriculture and Research Centre | SKS College of Agriculture and Research Centre | College of Agriculture and Research Centre, Raigarh |
College of Agriculture and Research Centre, Korea | College of Agriculture and Research Centre, Bemetara | College of Agriculture and Research Centre, Kanker |
College of Agriculture and Research Centre, Gariaband (Campus- CARS Bhatapara) | College of Agriculture and Research Centre, Kurud | College of Agriculture and Research Centre, Chhuikhadan |
College of Agriculture and Research Centre, Korb | College of Agriculture and Research Centre, Jashpur | College of Agriculture and Research Centre, Mahasamund |
College of Agriculture and Research Centre, Jashpur | Bhartiya College of Agriculture, Durg | Bhoremdeo College of Agriculture, Kawardha |
Chhattisgarh College of Agriculture, Bhilai, Durg | College of Agriculture, Ambagarh Chowki | College of Agriculture, Dantewada |
College of Agriculture, Raigarh | Mahamaya College of Agriculture, Dhamtari | MDS College of Agriculture, Ambikapur |
Shri Ram College of Agriculture, Rajnandgaon | KLS College of Horticulture and Research Centre, Rajanandagaon | College of Horticulture and Research Centre, Jagdalpur |
Dhanteshwari College of Horticulture, Raipur | Gayatri College of Horticulture, Dhamtari | KL College of Horticulture, Dhamtari |
Rani Durgawati College of Horticulture, Pendra Road |